(अनिलकुमार पालीवाल द्वारा)मुंबई, दि. 8 —इस वर्ष की भीषण वर्षा ने महाराष्ट्र, विशेषकर मराठवाड़ा में भारी तबाही मचाई है। फसलें नष्ट हुईं, घर ढहे और अनेक परिवार संकट में हैं। ऐसी परिस्थिति में फेस्कॉम (Federation of Senior Citizens Organisation of Maharashtra) ने पूरग्रस्त बांधवों की सहायता के लिए वरिष्ठ नागरिकों से आर्थिक योगदान देने का विनम्र आवाहन किया है।
अध्यक्ष माननीय अण्णासाहेब टेकाळे की अध्यक्षता में 28 सितंबर को आयोजित आपातकालीन बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सदस्य व्यक्तिगत या संस्थागत रूप से यथाशक्ति सहायता राशि प्रदान करें।फेस्कॉम का मानना है कि वरिष्ठ नागरिक केवल मांगने वाले नहीं, बल्कि समाज के कठिन समय में कर्तव्य निभाने वाले जिम्मेदार नागरिक भी हैं।
सहायता राशि भेजने हेतु बैंक विवरण —Bank of Maharashtra, Pashan BranchA/c No.: 20097156434IFSC: MAHB0001384Federation of Senior Citizens Organisation of Maharashtra(संकट की इस घड़ी में फेस्कॉम का मानवीय आवाहन — “फूल न सही, पंखुड़ी बनकर साथ दें।
